एक अर्सा हो गया किसी दोस्त के यहाँ जाते हुए

एक अर्सा हो गया किसी दोस्त के यहाँ जाते हुए,
दो पल बैठके बात किए हुए.

सुबह होते ही whatsapp में chat,
और श्याम को facebook में update,
इंशानों वाली सारी हरकतें
जैसे smart phone में समा गयी हो,
एक अर्सा हो गया किसी दोस्त के यहाँ जाते हुए,
कुछ पल बैठके बात किए हुए.

वो दोपहर से शाम के अंधेरे तक
चाय पे, गॅप शॅप में,
ना जाने कितनी सारी खुशी और दर्द भरी दास्तां
दोस्तों के साथ बाँटना,
फिर उनकी प्यार भरी बातों में सारे गम को भुला देना,
ऐसे ना जाने कितने सारे पल कहाँ धुँधला गये हैं,
एक अर्सा हो गया किसी दोस्त के यहाँ जाते हुए,
कुछ पल बैठके बात किए हुए.

Comments